झारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति के देवघर दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। उस दिन वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।11 जून को बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह असम चली जाएंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अबाधित विद्युत व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...