बिहारब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संतुलन का दोहराया संकल्प

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना स्थित कंकड़बाग कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस मौके पर पांच पौधे लगाकर सभी नागरिकों से पर्यावरण बचाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी एक प्रयास से पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने पर्यावरण को स्वस्थ और हरा-भरा रखने की प्रतिज्ञा पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान जैसी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने इन समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि आज जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, जल-वायु सब कुछ जीवनदायिनी है। लेकिन हम गलत तरीके से इसका दोहन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे जन जीवन मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात को समझें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। उन्होंने लोगों से पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भी लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...