झारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

Share
Share
Khabar365news

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती तिर्की ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समस्या के समाधान में ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता की उचित समस्याओं का त्वरित निदान उनका मौलिक अधिकार है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति लालफीताशाही में न फंसे, उसकी फाइलें अटककर न रह जाएं। उन्होंने आम लोगों को भी जागरूक रहने और अधिकारों की जानकारी रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जा रहा है और अन्य विभागों की शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय मंत्रियों से संपर्क कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास करती है और उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर पर जाकर समझना ही सबसे कारगर तरीका है।

85 लोगों ने रखी समस्याएं
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जनता दरबार में कुल 85 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें तालाब जीर्णोद्धार, पीटी निर्माण, कृषक मित्रों का बकाया भुगतान, जमाबंदी, डीप बोरिंग, धान खरीद की राशि लंबित, पैक्स चुनाव, कृषि ऋण माफी, पारिवारिक भूमि विवाद, पेंशन, मुआवजा, मेधा डेयरी, मछुआरा आयोग गठन, जमीन विवाद सहित कई समस्याएं शामिल थीं।

इस क्रम में वेदांत कौस्तव (सिल्ली) ने विद्युत आपूर्ति की बहाली, चरण केवट ने मछुआरा आयोग के गठन, निजाम अंसारी ने कुक्कुट केंद्र के विकास, और प्रिया रंजन सिंह (हुसैनाबाद) ने पैक्स चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी दी कि पूर्व में कांग्रेस के चार मंत्रियों ने मुख्यालय में जनता दरबार लगाया था, जिसे विधानसभा सत्र और अन्य राजनीतिक गतिविधियों के कारण कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। अब इस पहल को दोबारा शुरू किया गया है और आगे भी अन्य मंत्रियों द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।

जनता दरबार में मुर्शीद आलम, चांदनी कुमारी, विनोद खलको, प्रतिमा देवी, अनिल सिंह, बबलू कुमार, रामवृक्ष महतो, तनवीर आलम, सुनील तिडू, सालखो देवी, गंगा उरांव, कुमारी टोप्पो, रविंद्र गोपी, मृत्युंजय कुजूर, पलक कुमारी, सतीश सोनी, साहिल राम, जागरण पातर मुंडा, चरण केवट, रामावतार मंडल, पुष्पा कच्छप, जफर इमाम सहित कई लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राकेश सिन्हा, विधायक श्रीमती ममता देवी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, राजन वर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, जगदीश साहू समेत कई नेता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...