BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : 14 से 20 नवंबर तक हर बच्चे के लिए हर अधिकार थीम पर आयोजित होगा बाल मेला

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा। बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था। उसके बाद से यह अनवरत जारी है। यह बाल मेले का चौथा साल होगा। बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा। बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो आदि भी होंगे।

बैठक में यह तय किया गया कि इस बार के बाल मेले में जमशेदपुर शहर (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) और आस-पास के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोग भी भाग लेंगे। बाल मेला के संबंध में उन्हें सूचित करने का काम बेहद जल्द शुरु किया जाएगा। इस संबंध में 24 सितंबर को एक और बैठक की जाएगी। विजयादशमी के बाद बाल मेला के लिए संचालन समिति का गठन किया जायेगा। 

मेले के आयोजन कोलेकर बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मेला बिष्टुपुर और साकची में आयोजित हो। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आगामी बैठक में इस पर फैसला हो जायेगा। इस बार के मेले में बाल जगत से जुड़े कुछ बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष बाल दिवस का थीम हैः हर बच्चे के लिए हर अधिकार। बाल मेला इसी थीम पर आयोजित होगा। बैठक में सुधीर कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, हेमंत पाठक, अनुपम सिंह, सुखदेव सिंह, बशीकुर्ररहमान, नारायण नायडू, सोमनाथ बनर्जी, राज सिंह, गोपाल कुमार, जगदीश कुमार और सुमित कुमार मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सप्तमी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

आध्यात्मिक रंगों से जीवन खुशहाल बन जाता है- ब्रह्माकुमारी रोशनी

Khabar365newsप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का शाखा भुरकुंडा सेवा केंद्र हिताची एटीएम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...