JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें सीआईएसएफ रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कठारा की टीम को तीन सीधे सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ रांची के खिलाड़ी अंकित त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, सीआईएसएफ के कमांडेंट, जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, समाजसेवी निशि पांडेय, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया और अगले वर्ष इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व खिलाड़ी मनोज शर्मा, नवीन सिंह, विनय सुमन, सुनील पांडेय, बड़े सिंह, चंदन, राहुल, ज्वाला, अमित, ऋषभ, सौरव, दीपराज, राहुल, आयुष, मनीष, कुणाल, रोशन सहित कई लोगों का योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...