बड़ी खबर—
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, खरगे की स्वास्थ्य जांच जारी है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में गिने जाने वाले खरगे अक्सर कर्नाटक और दिल्ली के बीच राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते यात्रा करते रहते हैं।
Leave a comment