BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा IED ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल मिश्रा शहीद

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। जिला पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि शहीद कौशल कुमार मिश्रा सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन में तैनात थे और नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। 10 अक्टूबर को जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा और बाबूडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। विस्फोट में इंस्पेक्टर मिश्रा के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं।

घटना के बाद उन्हें पहले राउरकेला, फिर रांची, और बाद में दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट कर भेजा गया था, जहां 11 अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद 30 अक्टूबर की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहीमपुर गांव के निवासी थे। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर वायु मार्ग से दरभंगा लाया गया, जहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। उसी आईईडी विस्फोट में उनके साथ सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई और हवलदार महेंद्र लस्कर भी घायल हुए थे। हवलदार महेंद्र लस्कर की 11 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि रामकृष्ण गागराई, जो झामुमो विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं, अब भी अस्पताल में इलाजरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फरार आरोपी पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Khabar365newsरांची। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

विधायक पुत्र से कथित मारपीट मामले में 9 नामजद,

Khabar365newsरांची। विधायक पुत्र के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने...