झारखंडब्रेकिंग

बोकारो में ज्वेलरी शॉप से 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, महज 10 मिनट में डकैतों ने रच डाली बड़ी वारदात

Share
Share
Khabar365news

बोकारो जिले के चास में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने आस्था ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान में धावा बोलते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए। यह पूरी घटना महज दस मिनट में अंजाम दी गई। डकैती के बाद सभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर टाटा-धनबाद हाईवे की ओर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है और जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

दुकान के मालिक जितेंद्र गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे थे। शुरुआत में उन्होंने चांदी की अंगूठी दिखाने को कहा, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि दुकान में चांदी के आभूषण नहीं हैं, तो एक युवक ने सोने की अंगूठी दिखाने की मांग की। इस पर संदेह होने पर दुकानदार ने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा क्योंकि स्टाफ बाहर गया हुआ था। तभी एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी और उन्हें बंधक बना लिया।

एक अन्य युवक ने दुकान के गेट पर खड़े व्यक्ति को भी काबू में कर लिया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए ताकि कोई बाहर संपर्क न कर सके। बाकी दो डकैत अंदर घुसकर दुकान में रखे सारे सोने के गहनों को समेटने लगे। इसके अलावा गल्ले में रखे 60 हजार रुपये नकद भी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही चास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि डकैतों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...