Jharkhand

लापता युवक की गला काटकर हत्या, जंगल में मिला शव

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : जिले के तिसरी से लापता युवक विजय यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई है. उसका शव बिहार के जमुई जिले के सिमरतला के पास जंगल में पड़ा मिला. तिसरी पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से सिमरतला-झाझा रोड स्थित जंगल से शव बरामद किया है. शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. विजय यादव की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने

त हो कि तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो निवासी विजय यादव 27 जनवरी की शाम से लापता था. उसकी पत्नी गीता देवी ने मंगलवार की शाम को तिसरी थाने में आवेदन देकर गांव के ही बाबूचंद यादव पर पति के अपहरण का आरोप लगाया था. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने मीडिया को बताया कि विजय यादव के अपहरण की बात सामने आई थी. पुलिस ने पूरी तन्मयता से मामले का अनुसंधान किया. घटना का पूरा परिदृश्य पुलिस के सामने आ चुका है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. अनुसंधान में एफएनएसआर की टीम, लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार, तिसरी प्रभारी नंदजी राय, हिरोडीह थाना प्रभारी आदि शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

पतरातू PVUNL में मजदूर की मौ*त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsरामगढ़ जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयुएनल में काम करने के दौरान इरफान...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू RSS का पथ संचलन राष्ट्र निर्माण और सेवा का लिया संकल्प

Khabar365newsपतरातू – सुमित कुमार पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक पतरातू नगर के द्वारा संचालन...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वोट चोरी के आरोपों पर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

Khabar365newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट चोरी के आरोपों पर...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नौकरी के नाम पर 500 महिलाओं से ठगी का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा :जिले के करमाटांड़ प्रखंड में शिक्षिका के रूप में रोजगार देने...