BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नामकुम में बी-फॉर्मा छात्र का शव बरामद, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली सदाबहार चौक में शुक्रवार को बी-फॉर्मा फाइनल ईयर के छात्र नितिश कुमार वैद्य (24) का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। नितिश पलामू जिले के जपला क्षेत्र का रहने वाला था और राजाउलातू स्थित वाइबीएन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। सुबह परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

अनहोनी की आशंका में उन्होंने रांची में रहने वाले रिश्तेदार को भेजा। रिश्तेदार जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां नितिश का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातु में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातु...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Khabar365newsसरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सख्त

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी से मिले अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव, विस्थापितों के हक की उठाई आवाज

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने...