BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में उपमुखिया के पति की गोली मारकर हत्या, प्रज्ञा केंद्र संचालक थे

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर से हत्या का बड़ा मामला सामने आया है, जहां गालूडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की रात खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत माहौल बन गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले दो वर्षों से खड़िकालोनी में प्रज्ञा केंद्र चला रहे थे। वहीं सोमवार की रात लगभग आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन पैसे की निकासी के लिए केंद्र पर जुटी हुई थीं। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और पहले नाम की पुष्टि की फिर पिस्तौल निकालकर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

वहां मौजूद लोगों के अनुसार अपराधियों ने तारापद महतो को दो गोलियां मारी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं इस घटना के बाद वहां मजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने तारापद महतो को निशाना बनाकर दो गोलियां मारीं, जिससे वे लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े। अचानक हुई इस गोलीबारी से केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...