Jharkhand

सदर प्रखंड के ओरिया गांव में कंबल का वितरण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग सदर विधानसभा अंतर्गत सदर प्रखण्ड के ओरिया ग्राम में हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद जयंत सिंहा के द्वारा उपलब्ध करवाए गए कंबल का वितरण टुन्नु गोप सांसद प्रतिनिधि, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, कोडरमा जिला संगठन प्रभारी व हजारीबाग भाजपा, पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव के अत्यंत गरीबों के बीच गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को नव वर्ष के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि हमारे क्षेत्र में किसी भी गरीब को ठंड से तकलीफ उठाना नहीं पड़ेगा। मैं यथासंभव कोशिश करूंगा कि मेरे कर्म क्षेत्र में गरीबों के पास ठंड से बचने की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए यह मेरा छोटा सा प्रयास है। आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण अपने लोगों के द्वारा करवाता रहूंगा। उनके इस प्रयास से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की इतनी भीषण ठंड में कम्बल मिलने से ग्रामीणों ने सांसद जयंत सिन्हा जी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा की जयंत सिंहा को ऐसे ही विकास पुरुष नहीं कहा जाता है। वह अपने क्षेत्र की जनता के हित में हर छोटी छोटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हैं। इसीलिए वह जन जन के प्रिय हैं। उनका बहुत-बहुत आभार की उन्होंने हम गरीबों की तकलीफ को समझा और ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि चौधरी प्रसाद साहू, सांसद के निजी सहायक हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, सुबोध पासवान, शैलेंद्र यादव, अनिल कुमार पासवान, गोवर्धन ठाकुर, सीता देवी धूलिया देवी भीखन गोप, केली देवी, चुरामन गोप, जानकी गोप, जानकी साहू, खुशाली मसोमत, अर्जुन साहू, जगदीश गोप, वासु गोप, अफजल मियां सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...