Jharkhand

लोहरदगा में रीना कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद का बैठक हुआ आयोजित

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

रीना कुमारी, अध्यक्ष, जिला परिषद की अध्यक्षता में आज मंगलवार को बैठक जिला परिषद कार्यालय, स्थित सभाकक्षा में आयोजित हुई। बैठक में फरवरी माह में हुई जिला परिषद की बैठक दिये गये निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिये गये।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा निर्धारित मात्रा के कम तौल कर दिये जानेवाले जनवितरण प्रणाली दुकानदार और किस्को प्रखण्ड में लाभुक का अंगूठा लिये जाने का बावजूद राशन नहीं दिये जाने की समस्या से अवगत कराया। किस्को प्रखण्ड के बिरहोर टोली में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र की मांग की गई और मर्ज किये गये विद्यालय के कारण बच्चों को हो हरी परेशानी से अवगत कराया। जिला परिषद सदस्यों द्वारा हर घर नल योजना की शिकायत पर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को योजना की जांच किये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही, शिकायत संबंधी योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सदस्य, सेन्हा द्वारा चंदवा में महादेव मंदिर के पास बने रेलिंग में क्षति पहुंचने की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक प्रतिनिधि द्वारा प्रखण्डों में अवस्थित पुस्तकालय में लाईब्रेरियन की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इस बिंदु पर उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को प्रखण्ड के एक कर्मी को इसके लिए प्रतिनियुक्त कर उसका नाम व मोबाईल नंबर सूचना पट्ट पर अंकित करने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड प्रमुख कुडू और कैरो द्वारा अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों को लाभ दिये जाने की अपील की गई जिसमें उप विकास आयुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना में पूरी पारदर्शिता बरते जाने और इस योजना में योग्य लोगों को ही प्राथमिकता दिये जाने की जानकारी दी गई। प्रमुख, कैरो द्वारा बैंक ऑफ इंडिया में लाभुकों का केवाईसी नहीं किये जाने की जानकारी दी। बड़ागाई में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र की जानकारी दी गई।
बैठक में जिला परिषद कार्यालय लोहरदगा में कार्यरत कर्मियों के संविदा विस्तार व मानदेय वृद्धि पर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिये जाने पर सहमति बनी।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य कैरो सुखदेव उरांव, जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, जिला परिषद सदस्य भण्डरा राजमनी उरांव, जिला परिषद सदस्य पेशरार रूबी कुमारी, सभी प्रखण्ड प्रमुख, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...