Jharkhand

जिला विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन नगर भवन में

Share
Share
Khabar365news

आज संपन्न हुए विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तिकरण शिविर में पांच करोड़ 27 लाख 60 हज़ार 728 रू की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

जिला विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन नगर भवन सभागार में आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है इस कड़ी की सबके महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन है। इसी जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा ने संबोधन से शुरू किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने लोगों से कानून का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस शिविर का एक मात्र उद्देश्य लोगों को कानूनी जानकारी से लैस करते हुए अपने अधिकारों को जानना है तथा सरकार द्धारा संचालित योजनाओ का समुचित लाभ लेना है। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है जो निश्चय ही सकारात्मक पहल है। उन्होंने सभी प्रखंडों में आयोजित में शामिल होकर लाभ लेने की बात कही।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर जिला प्रशासन के साथ मिलकर राज्य के पांच अन्य जिलों सहित हजारीबाग के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदो के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं चला रही है। प्रशासन हरसंभव योजनाओं से लोगो को अच्छादित करने के लिए कई जागरुकता अभियान चलाती है ताकी लोकहित से जुड़ी योजनाएं जरूरतमंदो को मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में भी सशक्तिकरण शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया है। इस शिविर से लोगों को कानूनी जानकारी सहित योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है। पुलिस प्रशासन हरसंभव जिले की जनता के लिए तत्पर है।
इस कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के सखियों के द्धारा बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

शिविर के माध्यम से कई विभागों के द्वारा परिसंपतियों का वितरण एवं स्वीकृती प्रदान की गई l

परिसंपत्तियों का वितरण चित्र में दर्शाया गया है।

शिविर को सफल बनाने में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,श्रम अधीक्षक, सदर अंचलाधिकारी राजेश कुमार, सदर बीडीओ गुंजन सिन्हा व अन्य मौजुद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...