झारखंडब्रेकिंग

गुमला में डबल मर्डर, चाचा-चाची की भतीजे ने धारदार हथियार से मारकर की हत्या

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला में रविवार को भतीजे ने चाचा और चाची की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना जिले के कामडारा थाना स्थित कारीचुंवा अंबाटोली गांव की है। मृतकों में थादियुस कुल्लू (45 वर्ष) एवं सिलविया कुल्लू (42 वर्ष) शामिल हैं। आरोपी भतीजा अरविंद कुल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले को लेकर वर्ष 2023 में भी विवाद हुआ था। इसके बाद से आपसी दूरी बढ़ती गई। 

रविवार को दोपहर बाद मृतक दंपती के घर के समीप महिला मंडल की बैठक चल रही थी। वहीं थादियुस भी बैठा हुआ था। इसी बीच भतीजा टांगी लेकर पहुंचा और चाचा पर वार कर दिया। अपने पति को मारते हुए देख जब पत्नी सिलविया बीच बचाव करने पहुंची तो भतीजा ने उस पर भी टांगी वार कर हत्या कर दी। घटनास्थल पर दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन आरोपी अरविंद के गुस्से को देखते हुए कोई बीच बचाव करने नहीं गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

CNG पंप जाते समय हादसा, रास्ता बंद मिला तो पलटी कार

Khabar365newsधार्मिक यात्रा पर निकले जयपुर का एक परिवार प्रयागराज से लौटते समय...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग,

Khabar365newsमालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आठ बजे...