झारखंडब्रेकिंग

रांची में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, लूट के इरादे से घर घुसे थे अपराधी

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के चान्हो में 23 अप्रैल की रात तीन अपराधियों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बना लिया और लूटपाट की। लूट के दौरान पैसे और जेवर कम मिलने पर अपराधियों ने दंपती को पिस्टल दिखाकर पास के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ रेप किया। अपराधियों ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गये। घटना के 3 दिन बाद दंपती पुलिस के पास पहुंचे प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद लेते हुए अपराधियों को अरेस्ट किया है। इनके नाम राजेश उरांव और राजेंद्र उरांव है। एक आरोपी नाबालिग है। 

रेप और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पीड़ित दंपती को इस कदर डरा दिया कि वे पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अगले दिन, अपराधियों ने महिला के लूटे गए मोबाइल से पीड़ितों को कॉल किया और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, 26 अप्रैल को दंपती ने थाना जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और एफआईआर दर्ज कराई। 

पीड़िता बदमाशों के सामने कहती रही कि उसे छोड़ दे लेकिन वह उसके पति के सामने रेप करते रहे। बंधे होने के कारण पति कुछ नहीं कर सके। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो अपराधियों ने मुंह पर कपड़ा बांध दिया। एक अपराधी पीड़ित पति के कनपट्टी पर हथियार सटाए हुए था। अपराधियों ने पिस्टल कहां से मिली इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले चान्हों में महुआ चुनने गया था, इसी दौरान पिस्टल व गोली मिली थी। हालांकि, पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र उरांव और राजेश उरांव सगे भाई हैं। दोनों चान्हो थाना क्षेत्र के बरगढ़ा गांव के रहने वाले हैं। तीसरा नाबालिग आरोपी भी उनका रिश्तेदार ही है। तीनों ने पूरी प्लानिंग करके दंपती के घर घुसे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...