बिहारब्रेकिंग

4 वर्षीय किशोर पर पलटा टैक्टर, मौके पर मौत और 6 बच्चे घायल 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रत्तीपुर बैरिया पंचायत के रसीदपुर गांव के पास गेहूं लादकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें 14 वर्षीय प्रियांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह अन्य बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी बच्चे रसीदपुर गांव से गेहूं लेकर ट्रॉली पर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर एक नाबालिग किशोर चला रहा था, जिसकी पहचान अजमेरीपुर गांव निवासी रुदल मंडल के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा के रूप में हुई है। गांव के बाहर पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल नारायण मंडल के पुत्र रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय क्लीनिकों में जारी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर हटवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का धंधा बेखौफ जारी है। जेसीबी मशीनों और भारी वाहनों से खेतों से मिट्टी निकाली जाती है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मुख्य सड़कों से होकर ले जाई जाती है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में आगामी दुर्गापूजा...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

PVUNL ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया 12वाँ स्थापना दिवस

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...