झारखंडब्रेकिंग

बोकारो में महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के सामने डाले हथियार

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : बोकारो में सोमवार को एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैंप-2 में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज, सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट, बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन के अधिकारियों की मौजूदगी में यह आत्मसमर्पण हुआ।

आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू के रूप में हुई है, जो भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रही है। वह हाल ही में 21 अप्रैल को ललपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ी की तलहटी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल थी। उस दौरान वह किसी तरह जान बचाकर फरार हो गई थी। सुनीता ने बताया कि लगातार मुठभेड़ों और मारे जाने के डर ने उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह संगठन से तंग आ चुकी थी और अब सामान्य जीवन जीना चाहती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में आगामी दुर्गापूजा...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

PVUNL ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया 12वाँ स्थापना दिवस

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...