BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

डॉ. इरफान अंसारी करेंगे भव्य रावण दहन समारोह का उद्घाटन- आलोक कुमार दुबे

Share
Share
Khabar365news

“मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पाण्डेय सिंह रहेंगी शामिल–आलोक कुमार दूबे”

“गेस्ट ऑफ ऑनर सुबोधकांत सहाय की मौजूदगी से सजेगा ऐतिहासिक आयोजन–आलोक कुमार दूबे”

“नगर निगम की ओर से स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की पूरी तैयारी – सुशांत गौरव”
“हर साल उपेक्षित रहता है एचईसी-डोरंडा का रावण दहन, लाखों की भीड़ जुटने के बावजूद फोकस में नहीं – इस बार प्रशासन से बेहतर सहयोग की उम्मीद”

रांची। राजधानी रांची के एचईसी स्थित शालीमार बाजार, धुर्वा में इस वर्ष भी परंपरागत विजयादशमी रावण दहन समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति और रांची नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, समिति अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव सौरव पाण्डेय तथा मुख्य सहयोगी अभिषेक साहू उपस्थित थे। वहीं नगर निगम की ओर से मुख्य प्रशासक सुशांत गौरव, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रवीन्द्र कुमार, शाखा पदाधिकारी ओंकार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद नगर निगम के मुख्य प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि निगम की ओर से स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात की सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोग बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम का आनंद उठा सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस ऐतिहासिक परंपरा को सफल और भव्य बनाने में निगम हरसंभव सहयोग करेगा। वहीं समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 1968 से चली आ रही इस परंपरा को हम सब मिलकर और भी भव्य रूप देंगे। ‌उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

आलोक दूबे ने बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 55 फीट और मेघनाद का पुतला 50 फीट ऊँचा तैयार किया जा रहा है।पुतला दहन के पूर्व आतिशबाजी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।चलंत शौचालय, मेडिकल टीम भी रहेंगे।समिति के पदाधिकारी राहुल तिवारी, राजेश यादव, मंटू यादव, रवि शंकर सिंह, राहुल कुमार बिट्टू, अमित राय,मेंहुल दूबे और शुभम पंडित कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार काम कर रहे हैं, मैदान को युद्ध स्तर पर समतल किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. इरफान अंसारी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की और श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित रहेंगी। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुबोधकांत सहाय समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

समिति की ओर से यह भी कहा गया कि एचईसी धुर्वा और डोरंडा क्षेत्र एवं रावण दहन कार्यक्रम हर साल पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की नजरों से उपेक्षित रहता है। जबकि 2 अक्टूबर को यहां एक लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं, फिर भी यह आयोजन फोकस में नहीं रहता। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष प्रशासन समिति और जनता को निराश नहीं करेगा और सभी स्तर पर बेहतर सहयोग प्रदान करेगा।

इस वर्ष का रावण दहन समारोह आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में और संजीत यादव अध्यक्ष, अभिषेक साहू मुख्य सहयोगी तथा सौरव पाण्डेय महासचिव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि दशकों से चली आ रही इस परंपरा को और भी यादगार और ऐतिहासिक रूप देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...