झारखंडब्रेकिंग

भुरकुंडा एक्सिस एटीएम में साइबर अपराधियों का हत्थे चढ़ने से बाल बाल बचा युवक,बिना नंबर बुलेट एक बैग कई कागजात बरामद

Share
Share
Khabar365news

घात लगाए साइबर अपराधियों ने एटीएम पैसा निकासी प्लेट को खराब कर अपराध को अंजाम दिया गया

रामगढ़ | रामगढ़ जिले के भुरकुंडा एक्सिस एटीएम में साइबर अपराधियों का हत्थे चढ़ने से बाल बाल बचा युवक के सक्रियता से भुरकुंडा पुलिस ने साइबर अपराधी के बिना नंबर बुलेट बाइक, एक बैग आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद की गई, मिली आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम कुंदन कुमार पिता नरेश राम है जो धनबाद कुसुण्डा का रहने वाला है। जिसकी जांच पड़ताल भुरकुंडा पुलिस कर रही है।

पुर्व में कई बार भुरकुंडा क्षेत्र में एटीएम में साइबर अपराधियों द्वारा कंज्यूमर का पीन कोर्ड देखकर एटीएम कार्ड चेंज कर लाखों रुपए उड़ाए गए जिसका दर्जनों लोग शिकार हो चुके हैं।
जानकारी अनुसार भुरकुंडा ऊपर धौड़ा निवासी गुलाम हुसैन अपने एक साथी सोनू के साथ भुरकुंडा पेट्रोल पंप स्थित एक्सिस एटीएम में पैसे निकालने को गया था,इस बीच एटीएम में पहले से मौजूद घात लगाए साइबर अपराधियों ने एटीएम मशीन का पैसा निकासी प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर लोक कर दिया था, ताकि कंज्यूमर द्वारा पैसे निकालने पर पैसा प्लेट के अंदर ही फंसा रह जाए। और कंज्यूमर जैसे एटीएम से बाहर निकले साइबर अपराधी प्लेट के अंदर हांथ डालकर पैसे तुरंत निकाल लें। ऐसे में एटीएम पहुंचे मो गुलाम हुसैन द्वारा पैसे निकालने पर एकाउंट से बीस हजार पैसा कट गया लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकला कुछ मिनट इंतजार कर जब एटीएम से बाहर निकले तो घात लगाए साइबर अपराधियों ने एटीएम के अंदर एंट्री मारी और एटीएम के पैसे निकासी प्लेट के अंदर हांथ डालकर बीस हजार रुपए निकाल लिया जिस बीच मोहम्मद गुलाम की नजर पड़ गई और अपने पैसे को वापस लेने के साइबर अपराधी के साथ नोंक-झोंक हुआ और पैसे को वापस ली गई, शोर शराबा के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों अपराधी अपनी बुलेट बाइक और बैग को घटनास्थल पर ही छोड़ भाग निकले,

पुर्व में कई बार भुरकुंडा क्षेत्र के एटीएम में साइबर अपराधियों द्वारा कंज्यूमर का पीन कोर्ड देखकर एटीएम कार्ड चेंज कर लाखों रुपए उड़ाए गए हैं जिसका दर्जनों लोग शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अब साइबर अपराधी एटीएम पैसा निकासी का प्लेट ही खराब कर दें रहें ताकि कंज्यूमर का पैसा फंस जाए और अपराधिक हाथ अंदर डाल निकाल लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...