Jharkhand

केंद्र सरकार के गलत नितियो के कारण 72 घंटे तक पुर्ण रुप से जन वितरण प्रणाली केंद्र बंद :- नंदू प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

जन वितरण प्रणाली की दुकान जिले के सभी प्रखंड चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक, विष्णुगढ़, टाटीझरीया, दारू, चुरचू, डाड़ी, केरेडारी, बड़कागाँव, कटकमदाग, कटकमसाडी, सदर व शहरी क्षेत्र के 1385 डीलरो ने अपने अपने दुकानो मे ताला बंद कर तीन दिवसीय बंदी को सफल बनाया
यह जानकारी जन वितरण प्रणाली के जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि डीलर एंव स्वयं सहायता समुह के सदस्यो ने करोना काल में अपने जान की परवाह नही करते हुए जिदंगी को जोखिम मे डालकर 81 करोड़ नागरिकों को राशन वितरण कर जीवित रखने का काम किया और पीएमजेकेवाइ राशन कार्ड धारको को निःशुल्क राशन वितरण किया। उन्होंने यह भी बताया की 14 महिना का एक रुपया कमिशन मिलता था वो भी नही दिया और जनवरी माह से जो एक रुपया कमीशन वाला था वो भी निःशुल्क कर दिया। केंद्र सरकार हम डिलरो को बंधुआ मजदुर से भी बदतर स्थिती मे लाकर खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के गलत नितियो के कारण पुरे भारत के विक्रेता मंगलवार से यानी 72 घंटे तक पुर्ण रुप से जन वितरण प्रणाली केंद्र बंद रखेंगे। सरकार हम डीलरो को 30,000 रूपया सहयोग के तौर दे नही तो 22 मार्च को 5.5 लाख डीलर दिल्ली के रामलीला मैदान से सांसद भवन तक घेराव करेंगे। बंदी को सफल बनाने में सुनिल कु सिंहा, खुर्शिद अंसारी, तबसुम, बिनोद, राजेश, टिपु व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...