BiharPolticalबिहार

बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया में राहुल गांधी के साथ अंबा प्रसाद ने किया मंच साझा, कहा- बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत पक्की

Share
Share
Khabar365news

गरीबों, किसानों, और युवाओं की आवाज अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है-अंबा प्रसाद
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बिहार चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार कार्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद कड़ी मेहनत कर रही है। इसी दौरान पूर्णिया जिला के कस्बा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया।

अंबा प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि महागठबंधन की जीत पक्की है।

वही अंबा प्रसाद ने चुनाव महारैली के बाद बताया कि भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण नेता, आदरणीय राहुल गांधी जी, के साथ मंच साझा करने का यह अद्भुत और अविस्मरणीय व सम्मान की बात है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि जब हम मंच पर पहुँचे, तो हमारी आँखों के सामने लाखों लोगों का जनसैलाब था। यह सिर्फ भीड़ नहीं थी, यह गरीबों, किसानों, और युवाओं के दिलों से निकली हुई वह आवाज़ थी, जो अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है।

अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि लोगों का अपार उत्साह और चेहरे पर यह उम्मीद साफ बता रही है कि न्याय और मोहब्बत की आवाज़ अब और बुलंद होगी, और लोकतंत्र की जड़ें यहाँ और मजबूत होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

शराब छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर हमला

Khabar365newsपटना के बाढ़ अनुमंडल में शराब छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Khabar365newsबिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

वीर सावरकर की जयंती पर CM सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर...