Jharkhand

नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित किया जा रहा है

Share
Share
Khabar365news

नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मटवारी गांधी मैदान स्थित स्ट्रीट वेंडरों के बीच 100 डस्टबिन सेट वितरित किया गया ताकि लोगो तथा स्ट्रीट वेंडरों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके।नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के निदेशानुसार सभी स्ट्रीट वेंडरों को डस्टबिन दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन को आदेश दिया गया कि वे नगर निगम हजारीबाग क्षेत्रान्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु गृह , मकानों एवं दुकानों में आर एफ आई डी लगाते हुए नीले एवं हरे रंग का डस्टबिन वितरण करना सुनिश्चित करेंगे, विशेषकर प्राथमिकता के आधार पर सभी स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबीन उपलब्ध कराएंगे।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के साथ बैठक हुई।वर्ष 2015-2016, 2016-2017 , 2017 -18, 2019-2020 योजना के अंतर्गत जिन्होंने आवास पूर्ण नही किया है पूरा करने का आदेश दिया गया है। अगर उनके द्वारा गृह निर्माण पूर्ण नही किया जाता है , तो कार्यालय द्वारा उनपर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 479 आवास वैसे है जिनकी ढलाई हो चुकी है उनको 15 दिनों के अंदर आवास पूर्ण करने का निदेश नगर आयुक्त द्वारा दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...