झारखंडब्रेकिंग

ईसीआरकेयू ने सभी सुपरवाइजर को ओटी देने की मांग दुहराई

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने धनबाद मंडल पी एन एम बैठक में सभी विभागों के सुपरवाइजर्स को ओवरटाइम भत्ता देने की मांग पिछले कई वर्षों से उठा रखी थी, लेकिन वित्त विभाग की आपत्तियों की वजह से यह भुगतान प्रारंभ नहीं किया जा सका। वित्त विभाग ने यह तर्क रखा था कि सुपरवाइजर कटेगरी की डियूटी की प्रकृति ऐसी है कि उन्हें हर समय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की डियूटी पर निगाह रखनी पड़ती है, उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते रहने पड़ता है और आवश्यकता होती है तो स्वयं भी कार्यस्थल पर उपस्थित होना होता है, इसलिए उनकी कोई निर्धारित रोस्टर नहीं होने के कारण उन्हें ओवरटाइम भत्ता प्रदान नहीं किया जा सकता है।

उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि मंडल प्रशासन के तर्क का विरोध करते हुए यह कहा था कि सभी सुपरवाइजर अपने विभाग में प्रभारी नहीं होते बल्कि कोई एक या दो सुपरवाइजर ही प्रशासन द्वारा प्रभारी के कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रतिनियुक्त होते हैं और अधिकांश पर्यवेक्षक रोस्टर डियूटी में ही रहते हैं। अतः वैसे सभी पर्यवेक्षक जो रोस्टर डियूटी में लगे हैं उन्हें उनके अतिरिक्त कार्य अवधि के लिए ओवरटाइम भत्ता पाने का अधिकार है। इस संबंध में ईसीआरकेयू ने रेल सेवक स्थापना अधिनियम 2005 का हवाला देते हुए ओवरटाइम भत्ता स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी थी फिर भी मंडलीय वित्त प्रशासन द्वारा नहीं मांगे जाने पर एआईआरएफ को इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के लिए अनुरोध किया था।

रेलवे बोर्ड की पिछली पी एन एम बैठक में ईसीआरकेयू की ओर से महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव तथा अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा से चर्चा कर इसका स्पष्टीकरण जारी करवाने का आग्रह किया था। अब रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश संख्या 41/2025 दिनांक 06.05.2025 द्वारा इसे स्पष्ट कर दिया है। इसके आधार पर वैसे सभी सुपरवाइजर ओवरटाइम भत्ता पाने के पात्र हैं जो अपने निर्धारित रोस्टर डियूटी करते हुए अतिरिक्त घंटों तक कार्य करते हैं। उन्होंने मंडल प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस अब संबंधित सुपरवाइजर्स को उनके अतिरिक्त कार्य के घंटों के लिए ओवरटाइम भत्ता दिए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानी चाहिए।

इस स्पष्टीकरण जारी होने के बाद ईसीआरकेयू ने सभी सुपरवाइजर को ओवरटाइम भत्ता के लिए विहित फार्म द्वारा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। इस कार्य के लिये एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, मिडिया प्रभारी एन के खवास केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष,जितेंद्र कुमार साव,बसंत दूबे,आर के सिंह,बी के साव,आई एम सिंह,चंदन शुक्ल,पी के सिन्हा,बी बी सिंह,महेन्द्र प्रसाद महतो,आर एन चौधरी,अजीत कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह,उमेश सिंह,सी पी पाण्डेय केंद्रीय नेताओं को धन्यवाद दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...