BreakingCrimeJharkhandRanchi

झारखंड में ED ने NRHM घोटाले के मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची: ईडी ने झारखंड में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) में करीब 13 साल पहले हुए घोटाले के किंगपिन धनबाद निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ‌एजेंसी ने उन्हें रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश करते हुए उससे पूछताछ के लिए सात दिनों का रिमांड देने का आग्रह किया। इस पर अदालत ने तीन दिनों की रिमांड मंजूर की है। पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए चार मार्च तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। ईडी गुरुवार को पूछताछ के लिए उसे जेल से अपने साथ ले जाएगी।प्रमोद कुमार सिंह को ईडी के रांची स्थित जोनल ऑफिस की ओर से अब तक 12 समन भेजे गए थे, लेकिन वह किसी समन पर उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद एजेंसी ने उसे धनबाद से गिरफ्तार किया।

प्रमोद सिंह पहले एनआरएचएम में कांट्रैक्ट के आधार पर अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम करता था। अब उसका कोयले का बड़ा कारोबार है। झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) के लिए वर्ष 2011-12 में आवंटित छह करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की राशि के गबन का मामला पकड़ में आने के बाद 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें प्रमोद सिंह प्रमुख अभियुक्त था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Jharkhandब्रेकिंग

FSO और CDPO रिजल्ट की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC सचिव से की मुलाकात

Khabar365newsजेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा के परिणाम जारी...

HazaribaghJharkhandब्रेकिंग

हजारीबाग के सौरव ने लिखी संघर्ष की कहानी, मुंबई से गांव लौटकर बनाई वेब सीरीज

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग से एक अलग ही कहानी सामने आई है। फिल्मों...

BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग झील में महिला ने मचाया हड़कंप, कूदने की दे रही थी धमकी, पुलिस और गोताखोरों ने बचाया

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग झील में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

BreakingJharkhand

अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Khabar365newsबगोदर थाना क्षेत्र के अटका कुबरीटांड गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने...