BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

Share
Share
Khabar365news

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मोंथा का प्रभाव 28 अक्टूबर से शुरू हो गया था, जब दोपहर के बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने लगी थी। 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद यह तूफान लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है और अब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले छह घंटों में यह चक्रवात डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बावजूद झारखंड के कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और लातेहार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में बारिश जारी रहेगी। राजधानी रांची में बुधवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। मोंथा तूफान अब कमजोर हो चुका है, लेकिन झारखंड में इसका असर बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और येलो अलर्ट जारी है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा हो चला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातु में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातु...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Khabar365newsसरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग...