झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

हरियाली वापस लाने के की कोशिशें शुरू, 76वें वन महोत्सव पर लगेंगे 25,000 पौधे

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को साहेबगंज जिला के तालझरी प्रखंड अंतर्गत बड़ा दुर्गापुर पंचायत में 76वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय हांसदा, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग , उप विकाश आयुक्त सतीश चंद्रा ने नन्हें पौधे को सिंच कर व पौधा लगा कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम के दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा, “पर्यावरण में तब्दीलियां आ रही हैं। पेड़ों की कटाई से बेमौसम बरसात, भीषण गर्मी, मौसम में परिवर्तन, जलस्तर का नीचे जाना जैसे कई पर्यावरणीय परिवर्तन तेजी से हुए हैं। ऐसी जितनी भी समस्या आ रही है, उसके समाधान के किये सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि एक-एक व्यक्ति को मिलकर काम करना होगा। एक-एक गांव में पौधरोपण करना होगा। रक्षा सूत्र बांध पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेना होगा और नए पौधे भी लगाने होंगे। इसके लिए सरकार भी मदद कर रही है। लोग अपने स्तर से भी आगे आए। हर व्यक्ति अगर अपने अपने स्तर से पौधारोपण करे तो न सिर्फ हमारा जिला हरा भरा रहेगा बल्कि हम जलवायु परिवर्तन के अनेकों प्रभावों से बच सकेंगे।”

वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा, “वन महोत्सव, वन बचाने की दिशा में एक प्रयास है। अगर हम सभी अपने अपने स्तर से वृक्षारोपण करें तो निश्चय ही यह प्रयास सफल हो सकेगा। प्रशासन के सभी विभागों के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। ताकि जिला की हरियाली बहाल की जा सके।”

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा, “हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे अनमोल है, जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। इसलिए लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। ज़िला में विकास के कार्य जोर शोर से चल रहे हैं। लेकिन सबसे जरूरी ज़िला में पर्यावरण संरक्षण है। पर्यावरण ही नहीं बचेगा तो विकास के काम भी धरातल पर नहीं उतर पाएंगे। उसी का मिला जुला प्रयास है कि जिला प्रशासन व वन विभाग मिल कर एक संदेश दे रहा है कि विकास के कार्यों के अलावे पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी है।”

कार्यक्रम के दौरान सासंद विजय हांसदा, डीएफओ प्रबल गर्ग,  डीडीसी सतीश चंद्रा  ने संयुक्त रूप से  लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी से लाभांवित किया। इस दौरान अबुआ आवास योजना, जन-मन योजना,    मंईयां सम्मान योजना,  कल्याण विभाग, मनरेगा योजना के बिरसा हरित ग्राम योजना , मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्रीबाई फुले योजना के साथ बालविकास परियोजना की ओर से अतिथियों ने नवजात बच्चों का अन्नप्रासन कर गोद भराई की। इसी दौरान सासंद विजय हांसदा, डीएफओ प्रबल गर्ग, डीडीसी सतीश चंद्रा ने महुआ के वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा। वहीं पौधरोपण भी किया।

मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री पंचम दुबे, डीपीओ नमामि गंगे अमित मिश्रा , प्रभारी वनपाल राणा रंजीत चौधरी , बीडीओ सह सीओ राम सुमन प्रसाद, बीपीओ रजनीश परशर, जेई मिथलेश कुमार, थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय, जिला पशुपालन पदाधिकारी दिनेश सिंह, वनरक्षी पप्पू यादव, प्रेम कुमार , राजेश टुडू , सुनील कुमार , अमित कुमार , सनी रजक , अंकित झा , इंद्रजीत भारती , अखलेश मरांडी, आवास कोर्डिनेटर मो इम्तियाज, सीडीपीओ सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...