हजारीबाग

पेलावल में बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, RDSS योजना के तहत 3 ट्रांसफार्मरों का भव्य उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी:
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग ने RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत पेलावल क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को मैट्रिक्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इन ट्रांसफार्मरों में से दो गदोखर रोड स्थित—एक चांद बैंक्विट हॉल के समीप और दूसरा आलम फर्नीचर के पास—स्थापित किया गया है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर पेलावल आजाद नगर नहर के पास लगाया गया है।
इस जनहितकारी कार्य का उद्घाटन पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ मैट्रिक्स कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार यादव की मेहनत और समर्पण की भी जमकर सराहना हुई। उनके कुशल नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई, जो विभाग और कंपनी के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर व सुचारू बनेगी। लोगों ने विभाग और कंपनी के प्रति आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
यह पहल न केवल बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...

हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...