JharkhandRanchi

बुढ़मू में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,
घायल उग्रवादियों की तलाश जारी

Share
Share
Khabar365news


रांची बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा के लुकैया जंगल में पुलिस और टीपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई

हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गये हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपीसी के मुरारी जी का दस्ता बुढ़मू चैंनगाड़ा लुकैया जंगल में ठहरा हुआ है ।
सूचना पर डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उग्रवादियों का घेराबंदी किया । घेराबंदी होता देख घबराए टीपीसी उग्रवादियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दिया ।
पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल का फायदा उठाकर उग्रवादी भाग खड़े हुए। दोनो ओर से लगभग सौ से अधिक राउंड गोली चलने की सूचना है। पुलिस के अनुसार दो तीन उग्रवादियों को गोली लगने का दावा किया जा रहा है।


मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस ने
नक्सलियों से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं।जिसमें कुछ हथियार, एक बैग, कुछ पानी के बोतल, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया हैं।*
जानकारी के मुताबिक जिन तीन उग्रवादियों को गोली लगी है उन्हें 4-5 किलोमीटर रेडियस पर सर्च किया जा रहा है। आस-पास के अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आस-पास के इलाके में ही घायल नक्सली छिपे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...