Jharkhand

*वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर भुरकुंडा वन क्षेत्र कार्यालय में निबंध प्रतियोगिता समारोह का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर आज वन विभाग रामगढ़ प्रमंडल की ओर से भुरकुंडा स्थित पतरातू वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान पतरातू प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के 31 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ डीएफओ नीतीश कुमार और रेंजर अखिलेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। आगे सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए डीएफओ नीतीश कुमार ने कहा कि प्रकृति से हमारा गहरा नाता है। इसे जोड़ कर रखने में ही हमारी भलाई है। चाहे बात पेड़-पौधों की हो या फिर वन्य प्राणियों के संरक्षण का, यह हम इंसानों का बड़ा दायित्व है। डीएफओ ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें उनकी अभिव्यक्ति से वन विभाग के साप्ताहिक कार्यक्रम सार्थक हुआ है। वहीं रेंजर अखिलेश चौधरी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण जीवन का आधार है, जिसे बरकरार रखना हम सब की जिम्मेवारी है। समारोह में प्रभारी वनपाल संतोष शर्मा, संतोष टोप्पो, ब्रजेश पंडा, दिलीप कुमार, शैलेंद्र सिन्हा, उत्तम कुमार, अनिल कुमार, लगनू राम, शंकर राम आदि शामिल थे। समारोह में पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी –वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी वर्षा, कृष, शिवम, रचना, पूजा, सपना, भाग्यलक्ष्मी, खुशबू, साधना, कविता, ऋचा, सोनी, प्रियंका, रक्षा, खुशी, करन, प्रवीण, अलका, सुभांगी, अनिशा, शानू, कुमकुम, पलक, इशिता, दामोदर, बहादुर, अदिती, जीविका रानी, रूद्र, श्रेयाश्री पुरस्कृत हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...