झारखंडब्रेकिंग

इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भाजपा सरकार की देन- चंदनक्यारी में बोले अमर बाउरी 

Share
Share
Khabar365news

भाजपा नेता अमर बाउरी आज चंदनक्यारी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अब चंदनक्यारी के छात्रों को किसी दूसरे राज्य या दूसरे शहर जाकर इंजीनियरिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2014 के बाद ही कर दिया था।  वर्ष 2019 में चुनाव घोषित हो जाने के कारण इस कॉलेज की स्थापना कब प्रक्रिया शुरू नहीं किया जा सका। आरोप लगाते हुए कहा, 2019 से 2024 तक राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार रही और उन्होंने साजिश के तहत पहले तो इंजीनियरिंग कॉलेज को रद्द किया। फिर भाजपा कार्यकर्ताओं और चंदनक्यारी की जनता के द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद उसे किसी दूसरे शहर में ले जाने का काम किया था। कहा, छात्रों और स्थानीय लोगों के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ी और आज उसका फल यह है कि चंदनक्यारी के इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी पदों का सृजन कर दिया गया है। 

बाउरी ने कहा कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए चंदनक्यारी की जनता ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है और यह चंदनक्यारी के लिए गर्व का विषय है। 2014 से पूर्व चंदनक्यारी की स्थिति ऐसी थी यहां के छात्रों को हाई स्कूल करने के लिए भी दूसरे शहर जाना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति पूर्णतः बदल चुकी है।

उन्होंने वर्तमान चंदनक्यारी विधायक और सरकार पर तंज करते हुए कहा कि इस सरकार को दूसरे का जूठन खाने की आदत हो गई है। जिस योजना को भारतीय जनता पार्टी पहले ही ला चुकी है उसे अपना योजना बना कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। 

मौके पर उन्होंने सभी छात्रों और चंदनक्यारीवासियो को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई रोजगार का का सृजन होगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई, ओम जी ओझा, दुर्गा डे, नारू गोपाल दत्त, लोकेश साहनी, सुनीता दास, मृत्युंजय मुखर्जी, अजीत धर, भोला मुखर्जी, मिहिर बाउरी, संजय महता, आशीष महता, फटिक दास, तारकेश्वर ओझा, जगन्नाथ मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...