Home झारखंड चंदनक्यारी पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा- मंईयां सम्मान योजना मामले में राज्य सरकार लक्ष्य से दूर
झारखंडब्रेकिंग

चंदनक्यारी पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा- मंईयां सम्मान योजना मामले में राज्य सरकार लक्ष्य से दूर

Share
Share

संथाल परगना में आदिवासी समाज के द्वारा चौपाल कार्यक्रम को संपन्न कर लौटने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चंदनक्यारी पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बातों को साझा किया। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार झूठ की सरकार है। चुनाव से पहले मंईयां योजना के जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि मंईयां योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को सभी महिलाओं को ₹2500 दिए जाएंगे और राज्य में 70 लाख के करीब महिलाएं इस उम्र के बीच की है। लेकिन सरकार अभी भी अपने लक्ष्य से कोसों दूर है।

वहीं चंदनक्यारी में बने इंजीनियरिंग कॉलेज के विषय में उन्होंने कहा कि सरकार भले ही आज अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन जनता जानती है कि चंदनक्यारी जैसे जगह पर इंजीनियरिंग कॉलेज लाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया था। इसके लिए किसी सरकार से किसी प्रकार के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जनता का सर्टिफिकेट ही भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वमान्य है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...