CrimeGIRIDIHJharkhand

फर्जी इलाज बना मौत का सबब, झोला छाप डॉक्टर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित पांडेडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान माल्डा निवासी जर्नादन तिवारी के पुत्र भैरव तिवारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भैरव तिवारी को शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसका भाई रूपेश तिवारी उसे बाइक से पांडेडीह मोड़ स्थित झोला छाप डॉक्टर हरिदास अधिकारी के क्लीनिक पर लेकर गया। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना सही जांच के लगातार तीन इंजेक्शन लगा दिए, जिसके बाद भैरव की हालत गंभीर हो गई। तब डॉक्टर ने उसे गावां सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉ. काजिम खान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भैरव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे पुत्रों को छोड़ गया है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित स्वजन और ग्रामीण भैरव का शव सड़क पर रखकर पटना-पिहरा मुख्य मार्ग जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लोग पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी झोला छाप डॉक्टर हरिदास अधिकारी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सूचना मिलते ही रोहित कुमार (झारखंड पुलिस) इंस्पेक्टर दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस बीच आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का आक्रोश जारी था और सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...