JharkhandRamgarh

सेवानिवृत्त सहायक विद्युत अभियंता अभय मोहन सहाय के सम्मान में विदाई सह् सम्मान समारोह का हुआ आयोज

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़।शुक्रवार को रामगढ़ स्थित सैनी होटल के सभागार में सहायक विद्युत अभियंता अभय मोहन सहाय के सम्मान में रामगढ़ विद्युत परिवार की ओर से विदाई सह् सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि अभय मोहन सहाय विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोला से सहायक विद्युत अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस समारोह में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभय मोहन सहाय के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अभय मोहन सहाय अपने बेदाग कार्यकाल में “सादा जीवन, उच्च विचार” के मूलमंत्र को बनाये रखा।
अभय मोहन सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने कार्यकाल में हमेशा अपने उच्चाधिकारियों एवं सहकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने का भरसक प्रयास किया। आगे उन्होंने कहा कि बावजूद इसके अगर मेरे कारण किसी की भावना आहत हुई हो तो मुझे इसके लिए खेद है। मौके पर
विभाग के विद्युत अधीक्षण अभियंता, आपूर्ति रामगढ़, सकला हेंब्रम, विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रामगढ़ देसराज जी, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कुजू के कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता , विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रामगढ़ के दीपक सिंह, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गोला के नए सहायक विद्युत अभियंता सुमन कुमार, कनीय अभियंता गोला, अलका राज अन्य कार्यपालक अभियंता, पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा धर्मेंद्र बक्शी की उपस्थिति रही। समारोह में चित्रगुप्त महापरिवार गोला के सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सह् पत्रकार सुजीत सिन्हा विशेष तौर पर उपस्थित थे। सभा के आयोजन एवं मंच के संचालन को बखूबी कौशल तिवारी, प्रधान लिपिक, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रामगढ़ के द्वारा संपन्न किया गया । सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी गण के द्वारा सेवानिवृत हो रहे अभय मोहन सहाय एवं उनकी धर्मपत्नी का स्वागत बुके एवं फूलों की मालाओं से किया गया साथ ही सभी लोग उन्हें बिदाई स्वरूप यादगार उपहार भी दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...