PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे परिवार के 5 लोग

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और बेटी की मौत हो गयी है। वहीं पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। यह घटना जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर चउवा चट्टान गांव के पास बुधवार को हुई। मृतकों की पहचान हुसैनाबाद के नहर मोड़ निवासी 45 वर्षीय विनोद साव और उनकी 7 साल की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार विनोद साव अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 7 साल की बेटी चांदनी कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी लक्ष्मीनिया देवी, बेटी प्रियंका कुमारी और बेटा कार्तिक कुमार घायल हैं। तीनों को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रियंका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर जपला-छतरपुर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, और बताया जा रहा है कि कार सवारों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, विनोद बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे और परिवार के साथ छतरपुर के खेंधरा गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...