जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, डेयरी प्रोडक्ट्स जलकर खाक 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर पंचायत के सिमुलडांगा स्थित अमूल के गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गयी। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आगलगी की घटना के करीब एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

इस दौरान आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से ऊंची- ऊंची लपटे उठ रही थी, जिससे स्थानीय ग्रामीण में डर का माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के लपटे इतनी तेज थी कि जिससे कुछ ही देर में गोदाम में रखे सामान पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गये। इससे स्थानीय ग्रामीण में डर का माहौल था। बताया जा रहा है कि गोदाम के कर्मचारियों ने आग लगने पर जरूरी दस्तावेज हटाने का प्रयास किया। लेकिन, गोदाम में मौजूद लाखों के डेयरी उत्पाद दूध, दही, लस्सी, बटर, घी, चीज जलकर बर्बाद हो गये।

इधर, आग लगने के बाद गोदाम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन के साथ ही अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन, घटना की सूचना के एक घंटे के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जबतक आग पर काबू पाया, तबतक काफी समान जलकर बर्बाद हो चुका था। वहीं, आग पर काबू पाने के बाद आग लगने के स्पष्ट कारणों का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, घटना से हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। साथ ही घटना के कारणों के जांच का आदेश भी दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...