BreakingJharkhandPakur

किराना दुकान में लगी आग से लाखों की क्षति, आपूर्ति विभाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़) —कदमटोला गांव में बीते शुक्रवार की रात एक भीषण अगलगी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव निवासी सिनोद साहा की वर्षों पुरानी किराना दुकान अचानक आग की चपेट में आ गई, जिसमें करीब तीन लाख रुपये से अधिक की सामग्री जलकर राख हो गई। लकड़ी और खपरैल से बनी इस दुकान में बड़ी मात्रा में किराना सामान रखा हुआ था, जो आग की लपटों में पूरी तरह खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर पीछे स्थित अपने घर चला गया था। रात करीब एक बजे अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेज थी कि पास के महानंद साहा और राधा साहा के घर भी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन दल की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, जिससे दोनों घरों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। फिर भी घरों को आंशिक क्षति पहुंची।

सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित दुकानदार सिनोद साहा ने बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन तक नहीं था, ऐसे में आग लगने की वजह पर संदेह बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाई। शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार को 20 किलो राशन, धोती और साड़ी उपलब्ध कराई। वहीं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से पीड़ित को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल आगलगी में नष्ट हुए सामानों का आकलन किया जा रहा है।

एक रात में उजड़ गया भरोसा

जिस दुकान से घर का चूल्हा जलता था,
जिस काउंटर पर रोज़ उम्मीदें बिकती थीं,
एक ही रात में वह सब
आग की लपटों में खामोश हो गया।
गरीब दुकानदार की मेहनत,
राख के ढेर में सवाल बनकर रह गई

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...