BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Share
Share
Khabar365news

खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन पुल साइट पर रविवार रात फायरिंग और लूट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोंदारी पाकर टोली से गुडगुडचुंवा तक बन रहे पुल निर्माण स्थल पर अपाचे बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात अपराधियों ने मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने मजदूरों के करीब एक दर्जन मोबाइल फोन लूट लिए और दहशत फैलाने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की।

मजदूरों ने दिखाई हिम्मत, अपराधी भागे
अचानक हुई फायरिंग से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि अपराधियों के हमले के बावजूद मजदूरों ने साहस का परिचय दिया। सभी मजदूर एकजुट होकर लाठी-डंडा लेकर अपराधियों के पीछे दौड़ पड़े। मजदूरों के विरोध से घबराए बदमाश अपनी अपाचे बाइक मौके पर छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई अपाचे बाइक बरामद कर चुकी है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने इस मामले में पीएलएफआई कनेक्शन से भी इनकार नहीं किया है।

चार करोड़ की लागत से बन रहा पुल
बता दें कि सोंदारी पाकर टोली से गुडगुडचुंवा तक बन रहा यह पुल करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। पुलिस बरामद बाइक के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, साथ ही लूटे गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 23 मई तक आंधी–बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Khabar365newsझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर में देर रात तीन बसों में लगी भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर के मानगो स्थित ओलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 में...