झारखंडब्रेकिंग

धनबाद में फायरिंग, अवैध कोयले के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर चली गोली 

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद में ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के गोंदुडीह कोल डंप में अवैध कोयले के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर 2 गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में ललन पासवान नामक व्यक्ति को गोली लग गयी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात की है, जब करीब 25-30 लोगों का एक गुट कोल डंप पर पहुंचा और जबरन ट्रक लोडिंग कराने का दबाव डालने लगा। 

वहां पहले से मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, क्योंकि वे साइकिल और टोकरी से कोयले की चोरी करते थे और ट्रक लोडिंग  से कोई लेना-देना नहीं था। इस बात पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गयी, जो मारपीट में बदल गयी। जब विरोधी गुट के लोग भागने लगे, तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। ललन पासवान को हनुमान मंदिर के पास गोली लगी। 

ललन पासवान ने बताया कि 40-50 लोगों ने पीछा कर उसे गोली मारी। गोंदुडीह कोल डंप में पहले मारपीट हुई, फिर उसे दौड़ाकर गोली मारी गयी। हमलावर जबरन ट्रक से कोयले की तस्करी करना चाहते थे, लेकिन विरोध करने पर हिंसा पर उतर आए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

बिहार में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Khabar365newsपटना में राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने की तैयारी में है। इस...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा की सीटें 150 करने की मांग, PM मोदी को पत्र

Khabar365newsझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...