Jharkhand

रामनवमी से पहले हजारीबाग में गोली चलना अशुभ संकेत – मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

गोली चलने की घटना की जानकारी पाते ही अस्पताल पहुंचे सदर विधायक, घायल से मिलकर जाना कुशलक्षेम, बेहतर इलाज़ के लिए प्रबंधन से किया आग्रह

कहा वर्तमान सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दयनीय, पुलिस और सरकार इसे गंभीरता से लें

वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में अपराधियों और बदमाशों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार की देर शाम को शहर के रांची- पटना रोड के किनारे मुकुंदगंज चौक पर रामगढ़ से आए अज्ञात अपराधियों ने किराना दुकान पर गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें एक किराना दुकान संचालक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं इसी फायरिंग की घटना में समीप कैरम खेल रहें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
इधर इस घटना की जानकारी पाते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल तत्काल घायल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और यहां घायल और मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली ।

विधायक मनीष जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज के लिए चिंतनीय बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में लॉ एंड ऑर्डर कितनी चरमरा गई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिना कारण या सामान्य कारण के लोगों पर गोली चलना आम होता जा रहा है। लोगों को लगा की हजारीबाग में होली शांति से बीत गया अब रामनवमी का आगाज अच्छे से हो लेकिन रामनवमी से पूर्व हजारीबाग में गोलीबारी की घटना होना अच्छा संकेत नहीं है। यह घटना महज हजारीबाग के लिए ही नहीं पूरे झारखंड के लिए बेहद चिंता का विषय है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग पुलिस को भी इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी सजा देनी चाहिए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...