DHANBADझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद: इंदु आउटसोर्सिंग के एवीपी गोपाल रेड्डी पर फायरिंग

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) गोपाल रेड्डी पर हमला किया गया। बाइक सवार अपराधी ने डीएवी स्कूल के पास उनकी कार को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक गोली कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली पिछले दरवाजे को भेदते हुए गोपाल रेड्डी की जांघ में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल रेड्डी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब गोपाल रेड्डी मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावर ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं और फरार हो गया। घटना की सूचना पर मुनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। धनबाद डीएसपी नौशाद आलम भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...