Home झारखंड जमशेदपुर में फिर फायरिंग, युवक को मारी गोली
झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में फिर फायरिंग, युवक को मारी गोली

Share
Share

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर में सोमवार देर रात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इसमें शंभू लोहार (25) को सीने में गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों ने शंभू लोहार को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां आईसीयू में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

बता दें कि शंभू लोहार मूल रूप से सरायकेला का रहने वाला है। पिछले कुछ वषों से अपने रिश्तेदार बलराम कर्मकार के घर रहकर ठेकेदारी का काम कर रहा था। जिस वक्त घटना घटी वह घर के पहले तल्ले पर स्थित अर्धनिर्मित कमरे में सो रहा था। परिजनों के अनुसार, रात करीब 10 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आयी। जब वे लोग कमरे में पहुंचे, तो शंभू खून से लथपथ पड़ा था।

परिजनों का कहना है कि जिस कमरे में शंभू सो रहा था, वह पूरी तरह से तैयार नहीं है। वहां अभी तक दरवाजे और खिड़कियां नहीं लगी हैं, साथ ही बिजली कनेक्शन भी नहीं है। आशंका जतायी कि हमलावर खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और गोली मारकर फरार हो गये। दूसरी ओर घटना की जानकारी पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जांच की और मौके से एक हथियार बरामद किया है। पुलिस फिलहाल गोली चलने के कारणों की जांच कर रही और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...