JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), पतरातू ने 22 मई 2026 को 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली ऐश रेक को मि./ स्टार सीमेंट, टेटेलिया, असम के लिए रवाना किया। यह गंतव्य पतरातू से लगभग 1243 किलोमीटर दूर स्थित है। विशेष बात यह रही कि पीवीयूएनएल में प्राप्त कोयला रेक को ही बैक-लोडिंग के माध्यम से फ्लाई ऐश परिवहन हेतु उपयोग में लाया गया, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर रेक को पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए.के. सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम), ओम प्रकाश सोलंकी, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन), पीवीयूएनएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मि./ स्टार सीमेंट के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह पहल पीवीयूएनएल की सतत विकास एवं कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करती है। रेल रेक के माध्यम से 4000 टन फ्लाई ऐश के परिवहन से लगभग 15,000 लीटर डीजल की बचत हुई है, जो सामान्यतः ऐश को डिस्पोजल साइट तक पहुँचाने में प्रयुक्त होता। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊर्जा संसाधनों की भी महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...