हजारीबाग

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन का संदेश बना आकर्षण, सौहार्दपूर्ण बकरीद मनाने की अपील

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी: आगामी बकरीद पर्व को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी गिद्दी ने की। इस दौरान प्रमुख, मुखिया, गांव के सदर, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जानवरों के खून, हड्डी एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को जमीन में करीब दो फीट गहरा गड्ढा खोदकर नमक डालते हुए डिस्पोज किया जाए, ताकि चील, कौवा एवं कुत्तों द्वारा उसे इधर-उधर फैलाकर माहौल खराब करने की स्थिति उत्पन्न न हो।

साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि जानवरों का खून सार्वजनिक सड़क या खुले स्थानों पर नहीं बहना चाहिए। बैठक में सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक एवं अनावश्यक पोस्ट, शेयर, लाइक या डिसलाइक से बचने की अपील भी की गई। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस मौके पर गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “बकरीद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है। गिद्दी क्षेत्र की पहचान हमेशा आपसी प्रेम और सौहार्द रही है। सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं और सामाजिक एकता को मजबूत करें। सोशल मीडिया पर संयम रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।”
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के इस संदेश को बैठक में मौजूद लोगों ने सराहा और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्द और सामाजिक एकता के संदेश से ओतप्रोत नजर आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली

Khabar365newsपुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में मरिजों के बीच किया गया फलों का...