BreakingJharkhandछत्तीसगढ़झारखंडब्रेकिंग

बायसन की मौत पर कार्रवाई: वन विभाग ने वनरक्षक को किया निलंबित

Share
Share
Khabar365news

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार वनमण्डल क़े अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना में लापरवाही बरतने क़े कारण वनमंडलाधिकारी द्वारा वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी क़े अनुसार अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत बिलाड़ी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में 25 अक्टूबर को वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना के संबंध में वन विभाग द्वारा संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अवैध गतिविधि को रोकने हेतु अपेक्षित सतर्कता एवं निगरानी में लापरवाही बरतने के कारण वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा शिकार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।आसपास के सभी परिसरों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों से भी वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने एवं विभाग को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...