CrimeJharkhand

दोबारा बालू ढोने एवं निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क वसूलने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमिटि का गठन

Share
Share
Khabar365news

देवघर / संतोष शर्मा

देवघर जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित बालू घाटों से एक ही चालान का दुरूपयोग कर दोबारा बालू ढोने एवं निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क वसूलने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमिटि का गठन किया है।साथ ही शीघ्र ही जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन उपायुक्त के समक्ष उपस्थापित करने का निर्देश दिया है।इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत स्तर के छोटे किस्म के बालू घाटों के बालू का उपयोग पंचायत स्तर पर बनने वाले निर्माणाधीन आवास अथवा #पंचायत स्तरीय सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य के लिए उपयोग किया जाना है।इसका कतई व्यवसायीकरण न हो,यह सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया है।आगे उपायुक्त ने संबंधित पंचायतों के #मुखिया के सहयोग से मुख्यालय द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली से जुड़े मामले के अलावा बगैर समय सीमा के जारी बालू चालान से जुड़े मामले की जांच करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...