रांची : झारखंड के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का शनिवार की देर रात निधन हो गया. वह पिछले 1 माह से बीमार चल रहे थे. बीते रात शनिवार को उनका निधन चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर. बता दे कि, गुलाब सिंह मुंडा ने 1972 से 1977 तक बिहार विधानसभा में खरसावां विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. उनका जीवन सार्वजनिक सेवा में समर्पित था और वह क्षेत्रीय विकास और जनहित के कई कार्यों के लिए प्रसिद्ध थे.
Leave a comment