JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में शामिल हुए।

इस रैली का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे।

रैली का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और कथित हेराफेरी के खिलाफ आवाज उठाना था। अंबा प्रसाद ने इस रैली में भाग लेकर अपनी पार्टी के प्रति समर्थन जताया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई .

पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

इस रैली का उद्देश्य कथित “वोट चोरी” और चुनावी प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाना था। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की आत्मा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और चुनाव सुधारों की मांग की ।

रैली में देशभर से लाखों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “दिल्ली चलो” जैसे नारे लगाए। योगेंद्र साव ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...