झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पत्नी की जलकर मौत मामले में पूर्व SDO अशोक कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक कार्रवाई रद्द 

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग स्थित एसडीओ आवास में पत्नी अनिता देवी की जलकर मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व SDO अशोक कुमार को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। गुरुवार को न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। अशोक कुमार की ओर से अधिवक्ता कृष्ण कुमार और राम कुमार ने पक्ष रखा। अशोक कुमार ने हाईकोर्ट में आपराधिक कार्रवाई निरस्त करने की याचिका दायर की थी। इस मामले में अशोक कुमार के साले राजू गुप्ता ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

बता दें कि 26 दिसंबर 2024 को हजारीबाग के झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अनिता देवी की मौत हो गई थी। इस बीच, अनिता के परिजनों ने लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर अशोक कुमार पर जान से मारने का आरोप लगाया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...