Jharkhand

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया का दारू प्रखंड के कई गांवों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान का आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

राशन कार्ड, रोजगार, बिजली, स्वच्छ पेयजल और नशा जैसी समस्याओं पर जोर

दारू/हजारीबाग

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया ने आज दारू प्रखंड के सिलवार कला, भटबीघा, बक्सीडीह, रोला और हुट्टूपा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और महिला समूहों के साथ गहन चर्चा की और उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने अनुप्रिया को बताया कि राशन कार्ड, अबुआ आवास योजना, रोजगार, बिजली, स्वच्छ पेयजल और सड़कों की खराब स्थिति उनके सामने प्रमुख समस्याएं हैं। इसके अलावा, नशे की व्यापक समस्या भी एक बड़ी चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि इन समस्याओं का समाधान हो जाए, तो उनका जीवन स्तर बेहतर हो सकता है। अनुप्रिया ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों को अनुप्रिया फाउंडेशन से जुड़ने की सलाह दी और कहा कि जितनी अधिक संख्या में लोग फाउंडेशन से जुड़ेंगे, उतने ही तेजी से समस्याओं का समाधान भी संभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार से जोड़ना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक अनुदान दिलाना, बिजली और सड़कों की उत्तम व्यवस्था फाउंडेशन की प्राथमिकता में है। अनुप्रिया ने क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अनुप्रिया फाउंडेशन के होते हुए अब हजारीबाग को हार मानने की जरूरत नहीं है, बल्कि हर स्थिति से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखना है। ग्रामीणों ने अनुप्रिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेक विचारों और प्रयासों की सराहना की। इस दौरे ने गांव के लोगों में आशा की नई किरण जगा दी है कि उनकी समस्याओं का समाधान निकट भविष्य में संभव हो सकेगा। इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप मंडल, विनीता प्रसाद, प्रवीण पाण्डेय, सुरेश कुमार, सुमन वर्मा, रोशन सिन्हा, नारायण साव, दिनेश कुमार, प्रमोद, उषा देवी, अंजलि देवी, उर्मिला कुमारी, मुस्ताना कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandLohardagaSocialझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धान कूटने के दौरान साड़ी फंसने से महिला पुनम कुमारी की मौत

Khabar365newsकुडू प्रखण्ड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में दर्दनाक हादसा, खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

एएसआई को पेड़ में बांधकर बनाया बंधक

Khabar365newsदो एएसआई गम्भीर रूप से घायल दो आरोपी को पुलिस ने किया...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

वेज की जगह नॉन-वेज चला गया पार्सल, सनक में ठोक दिया विजय को गोली, मौ’त

Khabar365newsरांची : राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वेज की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...